Haryana news: गुरुग्राम होम डेवलपर्स एसोसिएशन ने केन्द्रीय शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार को स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार मंजिला इमारत की स्वीकृति के लिए धन्यवाद किया है।
एसोसिएशन का मानना है कि इस फैसले से आम आदमी को बहुत लाभ होगा क्योंकि आज हर किसी को घर की जरूरत है और इसकी डिमांड फ्लोर के माध्यम से पूरी हो सकती है। गुरुग्राम होम डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने यहां पत्रकारों को बताया कि दिल्ली एनसीआर के शहरों में घरों की मांग वर्तमान में तेजी से बढ़ी है, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह की उपलब्धियों को देखकर। मकानों की मांग को पूरा करने के लिए केवल वर्टिकल इमारतों का निर्माण किया जा सकता है।
उनका दावा था कि प्लाटों की बिक्री लगातार घट रही है। पिछले डेढ़ साल से फ्लोर बंद थे, जिससे मार्केट में फ्लोर इन्वेंटरी पूरी तरह से कम हो गई थी। फ्लोर के रेट में काफी इजाफा हो गया था। इतना ही नहीं फ्लोर निर्माण की वजह से विभिन्न प्रकार के बिजनेस और रोजगार जुड़े हुए हैं जो काफी प्रभावित हो रहे थे।

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र
अपने हुनर से कारीगरों ने बुने हैं खुबसूरत वस्त्र..