राज्यपंजाब

CM Mann जाना चाहते हैं पेरिस..। अभी तक मंजूरी नहीं मिली

CM Mann: बता दें कि ओलंपिक में कुल 22 हॉकी खिलाड़ियों है, जिसमें से 19 पंजाब के

CM Mann ने कहा कि वह भारतीय हॉकी टीम को प्रेरित करने के लिए पेरिस जाना चाहते हैं। क्योंकि अधिकांश खिलाड़ी पंजाब से हैं, जो 4 अगस्त को अपना पहला क्वार्टर फाइनल मैच ओलंपिक में खेलेंगे।

CM Bhagwant Mann अभी भी दिल्ली में विदेश मंत्रालय से राजनीतिक अनुमति का इंतजार कर रहे हैं, जो वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं की यात्रा के लिए आवश्यक है। एक इंटरव्यू में मान ने बताया कि वह 3 अगस्त की रात पेरिस जाना चाहते हैं, ताकि अगले दिन भारतीय हॉकी टीम का खेल समय पर देख सकें।

बता दें कि पंजाब के 19 हॉकी खिलाड़ी ओलंपिक में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास लाल रंग का राजनयिक पासपोर्ट है, जो वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं को विश्व के किसी भी देश में वीज़ा देता है। लेकिन मेरे अधिकारी दिल्ली में विदेश मंत्रालय में कई घंटे से राजनीतिक मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मेरी प्रस्तावित उड़ान को मंजूरी मिलने में दो दिन बचे हैं। उनका कहना है कि वे उम्मीद करते हैं कि जल्द ही उनका वीज़ा मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button