Haryana Politics: Haryana Politics: हिसार से हारे भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला के जयचंद वाले बयान पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा अनुशासन कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा में अनुशासन ही सर्वोपरि है । रणजीत चौटाला ने पार्टी अनुशासन के प्रति अगाह किया।
Haryana Politics: आज सुभाष बराला ने पत्रकारों से बातचीत में रणजीत सिंह के साथ अपने संबंधों के बारे में बताया कि रणजीत सिंह एक वरिष्ठ नेता हैं, कभी-कभी उन पर कांग्रेस का प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि वे जीवनभर कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं।
रणजीत चौटाला ने कहा था कि वे कुछ जयचंदों के कारण हारे हैं। साथ ही पिछले दिनों रणजीत चौटाला का बताया गया एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। ऑडियो में रणजीत चौटाला ने कुलदीप बिश्नोई, सुभाष बराला, कै. अभिमन्यु पर हार का ठीकरा फोड़ा गया था।
सुभाष बराला ने कहा कि देश की जनता ने जवाहर लाल नेहरू के बाद आज पहला ऐसा मौका आया है जब देश की जनता ने किसी पार्टी अथवा व्यक्ति पर इतना विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया।
सुभाष बराला ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह लोगों को धोखा देती थी और झूठ बोलती थी। सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को संविधान बदलने और महिलाओं के खाते में मासिक 8500 रुपये देने का झूठ बोला, लेकिन देश की जनता ने भाजपा को इतना जनादेश दिया जितना कि पूरी इंडी एलांयस को नहीं मिला।
कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी है, कहीं हुड्डा अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं तो कही सुरजेवाला ,कुमारी शैलजा सीएम बनना चाहती है।
उनका कहना था कि वे नहीं जानते कि कांग्रेस में कौन सीएम बनना चाहता है। सुभाष बराला ने कांग्रेस में गुटबाजी पर बोलते हुए कहा कि यह इतनी गुटबाजी है कि लोगों ने सरेआम इनमें जूतमपेजार होती देखी है। उनका कहना था कि लोग इन्हें गंभीरता से नहीं लेंगे।