Hathras Stampede Death: हाथरस भगदड़ कांड में मौत का आंकड़ा बढ़ा, 121 से बढ़कर इतनी हुई मरने वालों की संख्या

Hathras Stampede Death: हाथरस भगदड़ में मरने वालों की संख्या अब 123 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस भी कार्रवाई करने लगी है।

Hathras Stampede Death: यूपी के हाथरस में सत्संग में भगदड़ मामले में मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है। इस भयानक दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 121 से 123 हो गई है। 19 शवों को अब तक पहचाना नहीं जा सका है। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि को पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। प्रकाश मधुर, बाबा का सेवादार और मुख्य आरोपी भी फरार है।

हाथरस भगदड़ में मरने वालों की संख्या अब 123 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस भी कार्रवाई करने लगी है। पुलिस एफआईआर में सेवादार देव प्रकाश मधुर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। अब तक पुलिस ने 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इनके अलावा, सौ से अधिक लोगों की CDR जांच की जा रही है।

हादसे पर एक्शन में आई पुलिस

प्रदेश के नौ जिलों में पुलिस की पांच टीमें छापेमारी कर रही हैं, जो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही हैं। इसमें आगरा, फर्रुखाबाद, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और अलीगढ़ शामिल हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि भोले बाबा का नाम पुलिस एफआईआर में नहीं है। CM योगी ने मामले की न्यायिक जांच भी की है।

जांच रिपोर्ट ने बताया

एसडीएम ने डीएम को हाथरस भगदड़ की जांच रिपोर्ट भी सौंप दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आयोजकों ने 80 हजार लोगों को आने की अनुमति ली थी। लेकिन सत्संग में ढाई लाख से अधिक लोग आए। बाबा के सेवादारों ने पूरी व्यवस्था की।

बताया जा रहा है कि सत्संग खत्म होने पर बाबा ने अपने अनुयायियों से कहा कि वे अपने चरणों की धूल माथे पर लगाने से उनके दुख दूर हो जाने का दावा किया था। बाद में सत्संग में आई भीड़ उनके चरणों की रज (धूल) लेने के लिए दौड़ी, जिससे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में बहुत से लोग गिर गए और दब गए। उन्हें भीड़ ने रौंदते हुए इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद ये बड़ी दुर्घटना हुई।

Related Articles

Back to top button
नारियल पानी के 10 स्वास्थ्य लाभ शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ाने के लिए 10 स्वस्थ बीज काले लहसुन के 6 स्वास्थ्य लाभ डार्क सर्कल के लिए अद्भुत घरेलू उपचार दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे
नारियल पानी के 10 स्वास्थ्य लाभ शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ाने के लिए 10 स्वस्थ बीज काले लहसुन के 6 स्वास्थ्य लाभ डार्क सर्कल के लिए अद्भुत घरेलू उपचार दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े
नारियल पानी के 10 स्वास्थ्य लाभ शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ाने के लिए 10 स्वस्थ बीज काले लहसुन के 6 स्वास्थ्य लाभ डार्क सर्कल के लिए अद्भुत घरेलू उपचार दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे