रायपुर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल
उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी के खेकतरा, कुम्हरौली, मोहतरा कुर्मी, पीपरखुंटा और औराबांधा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने इन गांवों में 56 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने जनचौपाल में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनके सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार और साय सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने गांववालों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया।
उप मुख्यमंत्री साव ने खेकतरा में महामाया मंदिर में ज्योति कलश भवन का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया। उन्होंने औराबांधा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं खाद्यान्न भंडारण भवन का लोकार्पण किया। साव ने पांचों गांवों के युवाओं को क्रिकेट किट भी प्रदान किया। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

बिहार के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, हर बच्चे का बैंक खाता और जन्म प्रमाणपत्र होगा अनिवार्य
दिल्ली के पास लोहट गांव में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू, युवाओं को मिलेंगे खेल और रोजगार के नए अवसर
बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी, बेकार पड़ी जमीन से होगी लाखों की कमाई; खस की खेती की तैयारी
Bihar New Zoo: गया में बनेगा नया जू, जंगल की जमीन पर विकसित होगा आधुनिक चिड़ियाघर