राज्यहरियाणा

दिल दहला देने वाली घटना: कुरुक्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में 50 से अधिक भेड़ों की मौत

कुरुक्षेत्र.

कुरुक्षेत्र में झांसा गांव के सरकारी अस्पताल के पास कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला बोल दिया। इसमें 50 से अधिक भेड़ें मारी गईं। घटना से चरवाहा परिवार पर लगभग पांच लाख रुपये का आर्थिक संकट टूट पड़ा है। गांव सलपानी कलां निवासी कुलदीप ने बताया कि 10 महीने पहले उसने ब्याज पर पैसे लेकर 70 भेड़ें खरीदी थीं।

रोज की तरह वह अपने चचेरे भाई बीरा राम और साथियों बलदेव व मनीष के साथ झांसा व शांति नगर क्षेत्र में भेड़ें चरा रहा था। रात अधिक होने पर वे सतलुज-यमुना लिंक नहर के किनारे रुक गए। रात करीब दो बजे 10 से 12 कुत्ते आए, जिन्हें उन्होंने भगा दिया। लेकिन आधे घंटे बाद कुत्तों का एक बड़ा झुंड दोबारा हमला करने लौटा, तब तक वे चारों सो चुके थे।

हमले में 25 भेड़ें मौके पर ही मर गईं, जबकि 25 से 30 भेड़ें डरकर नहर में कूद गईं और बह गईं। कई भेड़ें घायल भी हैं।
पशुपालक कुलदीप ने बताया कि कुत्तों ने भेड़ को खाया नहीं, सिर्फ मारकर छोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना रोजगार संभाल सकें।

Related Articles

Back to top button