लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 शुक्रवार को शुरू हो गई है. यह परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी. इसमें करीब 37 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इसके लिए राज्य के 60 जिलों में 1,372 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. पहली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
जिन 60 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि बिना परीक्षा केंद्र वाले जिलों में स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से लखनऊ सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं. लखनऊ में 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
हर परीक्षा केंद्र पर 1 सब-इंस्पेक्टर, 2 पुरुष कांस्टेबल और 2 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं. लखनऊ में कुल 45 सब-इंस्पेक्टर, 90 हेड कांस्टेबल, 90 महिला कांस्टेबल और PAC के 92 जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
प्रदेश भर की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दिए हैं. UPSSSC ने एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से सॉल्वर और पेपर लीक करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है. साथ ही, यूपी एसटीएफ (STF) की टीमें भी पूरी प्रक्रिया पर सतर्कता से निगरानी रख रही हैं।
बता दें, अंबेडकरनगर, अमेठी, बलिया, बलरामपुर, चंदौली, चित्रकूट, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, संभल, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर और वाराणसी में यह परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

देवास TI हत्याकांड में CBI जांच की मांग, बलिदानी दिलीप पुरी के परिजनों ने उठाए सवाल
पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का समावेश
खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र
CM विष्णु देव साय की पहल से महिलाओं को रोजगार, रेडी-टू-ईट निर्माण बना कमाई का जरिया