CM Bhagwant Mann:-
हिंदू संगठनों ने आज पंजाब के CM Bhagwant Mann से मुलाकात की। हिंदू संगठनों ने भी खन्ना के शिवपुरी मंदिर में चोरी की घटना को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का शुक्रिया अदा किया।
रिकॉर्ड तोड़ समय में सुलझाया मामला
हिन्दू संगठनों के नेताओं ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि पंजाब पुलिस ने मामले को रिकॉर्ड तोड़ समय में सुलझाया है। इस विषय पर मुख्यमंत्री मान से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया है। पंजाब पुलिस ने मंदिर की चोरी करने वाले दो आरोपियों को कुछ ही समय में दूसरे राज्य में गिरफ्तार कर लिया है। इससे हिंदुओं का विश्वास बढ़ गया है कि पंजाब में उनके गुरुद्वारे और मंदिर सुरक्षित हैं।
खन्ना के शिवपुरी मंदिर में हुई थी चोरी और बेअदबी
15 अगस्त को खन्ना के शिवपुरी मंदिर में चोरी और बेअदबी की शिकायत की गई। इस मामले में पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही वारदात को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि खन्ना पुलिस ने शिव मंदिर की चोरी को एक सप्ताह से कम समय में सुलझा लिया है। मामले में गिरफ्तार गिरोह के सदस्य तमिलनाडु और तेलंगाना में मंदिरों को लूटने की योजना बना रहे थे।

मुख्यमंत्री साय 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड एवं अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग पर क्षेत्रीय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ
जाति के नाम पर समाज को बांटने वालों में रावण की आत्मा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
पंजाब में 21-22 अक्टूबर को सरकारी कामकाज पर संकट, 3 लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर
सत्य, न्याय और मानवता के पक्ष में खड़े रहना ही प्रभु श्रीराम के आदर्शों का वास्तविक अनुसरण : मुख्यमंत्री साय