घर में सब्जी नहीं है तो बनाएं मसूर दाल के कोफ्ते, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

कई बार घर में सब्जी नहीं होती और समझ नहीं आता कि खाने में क्या बनाया जाए. ऐसे में आप मसूर दाल से टेस्टी कोफ्ते बना सकते हैं. मसूर दाल से बने ये कोफ्ते खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं. इसे आप बेहद आसानी से लंच या डिनर में चावल या रोटी के साथ बनाकर परोस सकते हैं.

इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं मसूर दाल का कोफ्ता कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1½ कप मसूर दाल
2 छोटे चम्मच बारीक कटा अदरक
1 बारीक कटी हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
2-3 बड़े चम्मच बेसन
1 छोटा चम्मच हल्का कुचला हुआ अनारदाना
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

नमक स्वादानुसार
ग्रेवी के लिए
3 मीडियम टमाटर की प्यूरी
½ कप छोटे प्याज
1 छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच सांभर मसाला
2 कप गर्म पानी
1 बड़ा चम्मच देसी घी या तेल
नमक स्वादानुसार

मसूर दाल के कोफ्ते बनाएं कैसे?

इन बातों का रखें ध्यान
    मसूर दाल को पूरी तरह स्मूद न पीसें, हल्का दानेदार रखने से कोफ्तों का टेक्सचर अच्छा आता है.
    अगर मिश्रण ज्यादा ढीला लगे तो थोड़ा और बेसन मिला सकते हैं.
    कोफ्तों को सर्व करने से ठीक पहले ग्रेवी में डालें, ताकि वे टूटें नहीं.
    वहीं, सांभर मसाले की मात्रा आप अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं.

 

↑
Exit mobile version