रायपुर.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इस आधुनिक प्रणाली को लागू करने और संरक्षा कार्यों को गति देने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा 23 और 24 जुलाई को नॉन-इंटरलाकिंग (NI) का कार्य किया जाएगा।
इस तकनीकी कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसके चलते इस मार्ग पर चलने वाली कई मेमू (MEMU) और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग शुरू होने से भविष्य में ट्रेनों की गति में सुधार होगा और परिचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा।
23 जुलाई को रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें –
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
जबलपुर पुलिस ने 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये कीमत का 871 किलो 95 ग्राम गांजा, 412 नग पेंट के डिब्बे एवं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर किया जब्त
विभागीय प्रदर्शनी में ड्रोन दीदी, कौशल विकास के नवाचारों का किया अवलोकन
देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी आयु से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है : विधानसभा अध्यक्ष तोमर