JEE Main: ज्वॉइट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी, शिक्षक, अधिकारी या ड्यूटी पर तैनात कोई भी व्यक्ति वॉशरूम से बाहर निकल जाएगा तो उनकी बायोमीट्रिक जांच फिर से की जाएगी। वह इसके बाद ही परीक्षा हॉल में जा सकेगा। 24 जनवरी से JEE मेन परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने निर्देश जारी किए हैं।
इसके अनुसार, परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों, इनविजिलेटर, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नियम पहले से अधिक कड़े होंगे। NTSA ने परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए एक विशेष योजना बनाई है। परीक्षा केंद्र में एनटीए के जनरल डायरैक्टर के अलावा कोई और अधिकारी आता है, तो उसकी भी तलाशी ली जाएगी। पहचान करने के लिए बायोमीट्रिक प्रक्रिया होनी चाहिए। यह प्रक्रिया इस वर्ष एनटीए जेईई मेन, सीयूईटी, नीट और अन्य परीक्षाओं में भी लागू होगी। JCE मेन परीक्षा के जनवरी सेशन में रिकॉर्ड 12.3 लाख लोगों ने नामांकन किया है।
JEE Main की परीक्षा इस बार दो सत्रों में होगी। योजनानुसार, पहला सत्र 24 जनवरी से पहली फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा सत्र अप्रैल में होगा। वहीं, इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ी है। 2024 जेईमेन रजिस्ट्रेशन नवंबर में हुआ। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 8 दिसंबर तक अपने आवेदन में सुधार करने का अवसर दिया गया था। पहला सत्र अब जनवरी में होगा।

पंजाब चुनाव 2027 को लेकर अमित शाह का टारगेट तय, NDA सरकार बनाने का किया ऐलान
सिर्फ 7 रुपये में खुली किस्मत! कोटकपूरा की बिमला देवी ने सिक्किम लॉटरी में जीते एक करोड़
रेलवे में स्टाफ की कमी दूर करने की तैयारी, ग्रुप-C कर्मचारियों के विभाग बदलने पर लग सकती है रोक
पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित, आज भी बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर