उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। वहीं, इस बैठक में सरकार ने UCC के नियमावली के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 26 जनवरी का दिन इस बार उत्तराखंड के लिए खास होगा।
दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। सचिवालय में UCC पर कैबिनेट बैठक हुई। वहीं, इस बैठक में सरकार ने UCC के नियमावली के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सूत्रों के अनुसार, इसे 26 जनवरी को लागू करने का ऐलान किया जाएगा। वहीं, मंत्रिमंडल को इस अधिनियम को लागू करने की अनुमति दी गई है। साथ ही, इस अवसर पर कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को समान नागरिक संहिता को उत्तराखंड में लागू करने की तिथि बताने का अधिकार दिया है। तिथि को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्धारित करेंगे।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता की नियमावली को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूसीसी प्रदेश में लागू होने के बाद बदलाव होंगे। साथ ही कहा कि उत्तराखंड से निकलने वाली गंगोत्री पूरे देश को सिंचित करेगी।
For more news: Uttrakhand

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, मधुमक्खी पालन मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल
वन्यजीव पर क्रूरता की इंतहा! करंट लगाकर तेंदुए की हत्या, चारों पंजे भी काटे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को आर्थिक रूप से सुदृढ़, आत्मनिर्भर और बहुआयामी संस्था बनाने की दिशा में हो रहे प्रयास
वाराणसी में 8.52 लाख लोगों को मिलेगी सीवरेज सुविधा, 8.22 लाख को मिलेगा शुद्ध पेयजल