गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर समस्त विद्यालयों में 12 बजे तक समाप्त होगा शैक्षणिक कार्य जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जारी किये आदेश
जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव के मौसम को देखते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले के कक्षा 12 वीं तक के समस्त राजकीय और निजी विद्यालयों का शैक्षणिक कार्य दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से समाप्त करने के आदेश दिए हैं। ।जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार भीषण गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के परिप्रेक्ष्य में यह आदेश जारी किए गए हैं,सभी राजकीय और गैर राजकीय विद्यालय इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंगे। आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय या गैर राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आदेश आगामी आदेश तक प्रभाव में रहेंगे।
आदेशों की पालना के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा तथा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा) को भी निर्देशित किया गया है।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत