नई दिल्ली
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी नहीं खेलेंगे. पहले मैच के दौरान उनके दाहिनी जांघ की भीतरी मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आ गया था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को बताया कि ईशान की रिकवरी अच्छी है, लेकिन वह अभी मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं.
बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कहा गया, 'ईशान किशन अपने लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन से अच्छी तरह उबर रहे हैं. उन्हें यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान लगी थी. उन्हें अभी मैच फिटनेस हासिल करनी है. वे 27 अक्टूबर, 2026 को वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान की रिकवरी पर नजर रख रही है. कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 के लिए टीम के साथ बने रहेंगे.'
ईशान किशन की चोट के कारण दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह मिली थी. हालांकि वैभव उस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे. वैभव तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे और सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (27 अक्टूबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है और उसकी नजर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी.
तीसरे टी20 के लिए भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)

वर्ल्ड कप फाइनल से भी आगे निकला भारत-पाकिस्तान मैच, टिकटों के लिए रिकॉर्ड आवेदन
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मैचों की होगी टक्कर
टीम इंडिया में वापसी से पहले पंड्या को साबित करनी होगी फिटनेस, गिल का सख्त रुख
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली पर बड़ा दावा, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे?