IND vs SA: क्या केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में एकमात्र वनडे सीरीज जीत सकेगी?

IND vs SA

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम का वनडे रिकॉर्ड इतना बुरा है कि सोचना भी मुश्किल है। दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ एक वनडे सीरीज जीत सकी है। भारतीय टीम फिलहाल अफ्रीका में है और दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज चल रही है। पहले दो मैचों के बाद खेल 1-1 से बराबरी पर है, लेकिन तीसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज़ जीत लेगी।

IND vs SA: केएल राहुल वनडे सीरीज में भारत की कमान संभाल रहे हैं। राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने की उम्मीद है। टीम इंडिया ने 1992 से 2022 तक अफ्रीका में मेज़बान टीम के खिलाफ 8 एकदिवसीय सीरीज़ खेली है, जिसमें सिर्फ एक बार जीत मिली है, जबकि मेज़बान अफ्रीका ने 7 सीरीज़ जीती हैं। दोनों के बीच 2023 में अफ्रीका में 9वीं वनडे सीरीज शुरू होने से उम्मीद है कि टीम इंडिया अफ्रीका में मेजबान टीम को दूसरी बार पराजित करेगा।

सिर्फ 2018 में मिली जीत (कोहली की कप्तानी में)

IND vs SA: 2018 में विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका से सिर्फ एक बार वनडे सीरीज जीती है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अफ्रीका को छह मैचों की सीरीज में 5-1 से अपने घर पर हराया था। यही कारण है कि देखना दिलचस्प होगा कि क्या केएल राहुल विराट कोहली के बाद ऐसे दूसरे कप्तान बन पाते हैं।

अफ्रीका में खेली गईं भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज़ के रिजल्ट्स 

1992- अफ्रीका जीती (5-2 से)
1997- अफ्रीका जीता (4-0 से)
2001- अफ्रीका जीती (3-1 से)
2006- अफ्रीका जीती (4-0 से)
2011- अफ्रीका जीती (3-2 से)
2013- अफ्रीका जीती (2-0 से)
2018- भारत जीता (5-1 से)
2022- अफ्रीका जीती (3-0 से).

https://citizensdaily.in/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61553411553769&sk=about

Exit mobile version