भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 23 जुलाई से प्रारंभ खेलों में भारतीय खिलाड़ी, निश्चित ही अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रतिभा, अनुशासन और अथक परिश्रम से भारत का गौरव विश्व मंच पर प्रतिष्ठित करेंगे। हमारे 140 करोड़ देशवासियों को भी यही विश्वास है। उनकी भी शुभकामनाएं खिलाड़ियों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे चैंपियन ग्लासगो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश का मान बढ़ाने और तिरंगा लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार ग्लासगो में 126 भारतीय एथलीट, 13 खेल विधाओं और 113 स्पर्धाओं में अपनी मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।
राष्ट्रमंडल खेल : 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 की अवधि में आयोजित हो रहे हैं। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, वेटलिफ्टिंग, और विभिन्न पैरा-स्पोर्ट्स जैसे इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं ।

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर्शन
सेवा की कहानी: श्रमिक परिवारों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ
ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और बहुमंजिला भवनों के फायर सेफ्टी ऑडिट को मिली मंजूरी
युवाओं के समग्र विकास के लिए योजनाओं में समन्वय और विश्वसनीय डाटा जरूरी : सचिव रघुराज एम आर