भारतीय तटरक्षक बल ने महाराष्ट्र तट के पास पांच चालक दल के साथ मछली पकड़ने वाली नौका को पकड़ा

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 16 मई, 2024 को महाराष्ट्र के तट पर डीजल की तस्करी में लगे पांच सदस्यीय मछली पकड़ने वाले जहाज ‘जय मल्हार’ को पकड़ा है। इस पर मछली के बाड़े में पांच टन बेहिसाब डीजल छिपा हुआ था, जिसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपये है। इसके साथ ही, तलाशी के दौरान थोड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया।

पकड़े गए जहाज को पुलिस, सीमा शुल्क और मत्स्य पालन विभाग द्वारा गहन पूछताछ के लिए मुंबई बंदरगाह पर लाया गया। आगे की जांच से पता चला कि चालक दल पहले ही समुद्र में मछुआरों को 5,000 लीटर ईंधन बेच चुका था।

यह सफल अभियान आईसीजी द्वारा समुद्र में डीजल तस्करी पर एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई का प्रतीक है, जिसमें सिर्फ पिछले तीन दिनों में ही कुल 55,000 लीटर बेहिसाब डीजल जब्त किया गया है। आईसीजी ने समुद्री क्षेत्र में अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई, देश के समुद्री हितों की सुरक्षा और तटीय सीमाओं को सुरक्षित करने में त्वरित और समन्वित कार्रवाइयों के महत्व पर जोर दिया।

source: https://pib.gov.in

Related Articles

Back to top button
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024]