पटना
बिहार सरकार की ओर से उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लाई जा रही हैं. ऐसे में राज्य के तीन जिलों में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए काम तेज कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, बिहार के तीन जिलों पटना, अरवल और मुंगेर जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेज कर दिया गया है.
पटना जिले में होगा जमीन अधिग्रहण
पटना जिले की बात करें तो, राजधानी में खेल अवसंरचना के विकास के लिए लगभग 100 एकड़ की जमीन अधिग्रहण की तैयारी है. इसे लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जानकारी दी. उन्होंने मधुबनी जिले को लेकर जानकारी दी. दिलीप जायसवाल ने कहा, मधुबनी जिले में औद्योगिक विकास के लिए 398 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.
मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी पूरी जानकारी
उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए मौजा बंगामा में करीब 227 करोड़ रुपये और मौजा लोहाना में करीब 171 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह पहल मधुबनी जिले में औद्योगिक विकास को लेकर बेहद खास मानी जा रही है. इससे जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलने की बात कही जा रही है.
कहां-कितनी जमीन का होगा अधिग्रहण
इसके अलावा भी अन्य जिलों के बारे में जानकारी मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने दी. उन्होंने कहा, अरवल जिले में औद्योगिक क्षेत्र के लिए 61.42 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. पटना जिले में 499.612 एकड़ जमीन और मुंगेर जिले में 466.4917 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किए जाने की तैयारी है. इस तरह से तीन से चार जिलों में उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है.

बिहार के निजी बीएड कॉलेजों पर सख्ती, रिपोर्ट नहीं देने पर दाखिले पर लग सकती है रोक
गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी से तीन नेशनल हाईवे जुड़ेंगे, आवागमन होगा आसान
बिहार की राजधानी पटना को मिलेगी बड़ी राहत, 6.55 किमी पहाड़ी नाले समेत छह नालों का होगा कायाकल्प
बिहार म्यूजियम ने लूव्र और मेट्रोपॉलिटन को छोड़ा पीछे, वैश्विक रैंकिंग में हासिल किया नौवां स्थान