तरनतारन.
BSF ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, खेमकरण सेक्टर के गांव राजोके के पास 2 पाकिस्तानी नागरिक भारतीय बॉर्डर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
इस दौरान एक किसान ने बॉर्डर पर तैनात BSF को बॉर्डर पर कुछ हलचल होने की जानकारी दी। इसके बाद जवानों ने सतर्कता दिखाई और चिल्लाकर चेतावनी दी। चेतावनी के बावजूद भी लोग भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश करते रहे, जिस पर BSF ने कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों पर फायरिंग की। घटना के बाद बॉर्डर इलाके में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस संबंध में BSF, खुफिया एजेंसियों और खालरा थाने की पुलिस ने मिलकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, BSF ने मृतकों की पहचान और उनके पास से बरामद सामान के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा