नई दिल्ली
देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने जर्मनी की प्रमुख कंपनी Knorr-Bremse AG के साथ एक अहम साझेदारी का एलान किया है। इस पार्टनरशिप का मुख्य उद्देश्य Knorr-Bremse के 'Tech4Value' (T4V) आईटी ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम को गति देना है। इस समझौते के तहत, इंफोसिस Knorr-Bremse के रेल और कमर्शियल व्हीकल डिवीजनों में उनके पूरे एंटरप्राइज एप्लिकेशन इकोसिस्टम के लिए एंड-टू-एंड मैनेज्ड सर्विसेज प्रदान करेगी।
Knorr-Bremse रेल और कमर्शियल वाहनों के लिए ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य सुरक्षा-महत्वपूर्ण घटकों की दुनिया की अग्रणी निर्माता है।
क्या है प्लान?
इस ट्रांसफॉर्मेशन में इंफोसिस अपने एआई-फर्स्ट फ्रेमवर्क 'Infosys Topaz' का उपयोग करेगी। इसमें जेनरेटिव एआई और एजेंटिक एआई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए कंपनी के पुराने आईटी सिस्टम को आधुनिक बनाया जाएगा और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार किया जाएगा।
कंपनी ने क्या कहा?
Knorr-Bremse के चीफ डिजिटल ऑफिसर, सतीस्वरन नवरत्नम ने कहा, "हम एक भविष्य के लिए तैयार तकनीकी आधार बना रहे हैं जो इनोवेशन और लॉन्गटर्म वैल्यू क्रिएशन का समर्थन करता है। इंफोसिस के साथ काम करके, हमारा लक्ष्य अपने तकनीकी ढांचे को उतना ही विश्वसनीय बनाना है जितने हमारे उत्पाद हैं।"
वहीं, इंफोसिस के ईवीपी और ग्लोबल हेड (मैन्युफैक्चरिंग), जसमीत सिंह ने कहा, "सुरक्षा-महत्वपूर्ण उद्योगों में काम करने वाले वैश्विक निर्माताओं के लिए लचीले और हायर परफॉर्मेंस वाले एंटरप्राइज एप्लिकेशन जरूरी हैं। हम अपनी गहरी मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञता और एआई-सक्षम सेवाओं के माध्यम से Knorr-Bremse को अधिक व्यावसायिक मूल्य दिलाने में मदद करेंगे।"
दोनों कंपनियों के बीच यह सहयोग Knorr-Bremse को अपने आईटी सेनेरियो को सरल बनाने और ग्लोबल वर्कफोर्स के लिए सर्विस क्वालिटी में सुधार करने में मदद करेगा। इससे न केवल तकनीकी आधुनिकीकरण होगा, बल्कि परिचालन लचीलापन, अनुपालन और सेवा शासन भी मजबूत होगा।
इंफोसिस ने इस डील की सूचना शेयर बाजार बंद होने से कुछ मिनट पहले दी है। 18 अगस्त को कंपनी के शेयर 2 फीसदी की गिरावट के साथ 1115 रुपये पर क्लोज हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से इंफोसिस समेत आईटी शेयरों में लगातार गिरावट हावी है।

Oracle-Amazon जैसी छंटनी से अलग Microsoft की रणनीति, कर्मचारियों को Voluntary Exit Offer का मौका
Flipkart Diwali Sale: 43 इंच का Xiaomi 4K Smart TV ₹14,000 सस्ता, कार्ड ऑफर से कीमत ₹20,749
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 नवंबर तक भरें डाटा
Apple iPhone Duo की स्क्रीन टूटने की शिकायतें, 3 लाख के फोल्डेबल फोन पर उठे सवाल; मिलेगा फ्री रिप्लेसमेंट?