खान सचिव श्रीमती आनन्दी
माइंस सचिव व चेयरपर्सन राजस्थान स्टेट गैस श्रीमती आनन्दी ने मंगलवार को सचिवालय में एमडी श्री रणवीर सिंह के साथ अधिकारियों व कार्मिकों को पौधारोपण के लिए जामुन के पौधें वितरित किए। खान सचिव श्रीमती आनन्दी ने आरएसजीएल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आवश्यक रुप से पौधारोपण करना चाहिए।
खान सचिव श्रीमती आनन्दी ने कहा कि माइंस विभाग के खनन गतिविधियों से जुड़े होने के कारण पर्यावरण संरक्षण की भी अधिक जिम्मेदारी हो जाती है। उन्होंने जिलों के खनन पट्टा क्षेत्रों में खनन कार्य पूरा होकर बंद हो चुकी खानों में से कम से कम एक खान का पुनर्भरण करवाकर व्यापक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कलस्टर बनाकर व विभागीय कार्यालयों में पौधारोपण के साथ ही माइनिंग लीज क्षेत्रों में पौधारोपण करवाया जाए।
एमडी श्री रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल के सभी कार्मिकों द्वारा पांच-पांच पौधे लगाये जाएंगे। वहीं कोटा में आरएसजीएल की डीपीएनजी सेवा से जुड़े लोगों को पौधारोपण के लिए 500 छायादार-फलदार पौधे वितरित कर पौधारोपण करवाया गया है। इसी तरह से नीमराणा में करीब 50 छायादार-फलदार पौधों का पौधारोपण करवाया गया है।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in/

22वीं किस्त के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य, वरना रुक जाएगा पैसा
गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सैलाब: संत समाज ने की CM मान के प्रबंधों की सराहना, साल भर चलेंगे कार्यक्रम
पंजाब के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख का सुरक्षा कवच, कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं योजना की सफलताएं
पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने राष्ट्रीय बेंचमार्क बनाया, 17.5 लाख से ज़्यादा माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप में शामिल हुए, जिसमें तनाव-मुक्त परीक्षा की तैयारी और ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया गया।