वर्क प्लान के अनुसार कार्य जल्द संपादित करने के निर्देश
विद्युत विभाग द्वारा संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर श्री लोकबंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
इस दौरान जिले में आरडीएसएस के तहत जारी कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित फर्म को वर्क प्लान के अनुसार कार्य जल्द से जल्द संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिस्कॉम की ओर से सभी कार्यों की नियमित मोनिटरिंग की जाए। उद्योग विहार में ट्रांसफार्मर की मरम्मत और सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट में 132 केवी जीएसएस के कार्य को भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर डिस्कॉम एसई श्री लाभ सिंह मान, प्रसारण एसई श्री हनुमान पंवार, एक्सईएन सहित अन्य मौजूद रहे
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत