ईरान
ईरान में सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की मौत के बाद देश में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। मोहम्मद बागेर जुल्घदर को नया सिक्योरिटी चीफ नियुक्त किया गया है। हाल ही में इजरायली हवाई हमलों में लारीजानी की मौत हो गई, जिसके साथ उनका बेटा मोर्तेजा लारीजानी और उनके कार्यालय के प्रमुख अलिरेजा बयात भी शहीद हो गए। यह घटना 17 मार्च को तेहरान के बाहरी इलाके में हुई, जब वे अपनी बेटी के घर जा रहे थे। लारीजानी ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) के सचिव थे और देश की रक्षा, परमाणु व विदेश नीति के प्रमुख वास्तुकार माने जाते थे।

महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने की तैयारी, लोकसभा की सीटें बढ़कर 850 करने का प्रस्ताव
लोको पायलटों की चेतावनी अनसुनी, ब्रेक फेल होने के बावजूद रवाना की गई वंदे भारत
इंदौर में जुटा किरार समाज, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शिरकत
कोलपुर में अभियान के दौरान आठ आतंकवादी मारे गए, हथियारों का जखीरा बरामद