तेहरान
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना के एक ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल (ड्रोन पनडुब्बी) को पकड़ा है। इसका नाम REMUS 600 ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल है। यह होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के बिछाए बारूदी सुरंगों का पता लगा रही थी। इस दौरान ईरानी नौसेना ने उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया और उसे वापस लौटने से पहले पकड़ लिया। इसे अमेरिकी नौसेना के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। इससे होर्मुज को वैश्विक नौवहन के लिए खोलने के अमेरिका की कोशिशों पर भी पानी फिर सकता है।
अमेरिकी नौसेना का 'रेमस 600' ईरान के कब्जे में
ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका के एक ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल (पानी के नीचे चलने वाले बिना चालक के वाहन) को पकड़ा है। उन्होंने इस बिना चालक वाले वाहन को "रेमस 600 नाम का एक एडवांस्ड सबमर्सिबल" बताया और कहा कि "अब यह फोर्स के विशेषज्ञों के पास है ताकि इससे जानकारी निकाली जा सके।"
IRGC ने बताया- कैसे पकड़ी अमेरिकी 'पनडुब्बी'
अर्ध-सरकारी फार्स समाचार एजेंसी ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के बयान का हवाला देते हुए कहा, "IRGC नेवी के नाविकों ने खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम की मदद से किए गए एक जटिल ऑपरेशन में, अमेरिका की 'आतंकवादी सेना' के एक एडवांस्ड ड्रोन को रोका, जो होर्मुज जलडमरूमध्य में जासूसी का काम कर रहा था।" उन्होंने आगे कहा, "IRGC नेवी साफ तौर पर कहती है कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है, और हम खतरनाक गतिविधियों और बिना इजाज़त आवाजाही के खिलाफ सख्त और लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।"
रेमस 600 ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल क्या है?
REMUS 600 ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल को कोंग्सबर्ग मैरीटाइम की सहायक कंपनी हाइड्रॉइड ने अमेरिकी नौसेना अनुसंधान कार्यालय के सहयोग से डिजाइन और विकसित किया है। इसका मकसद अमेरिकी नौसेना को महासागरीय और उथले जल दोनों क्षेत्रों में मिशनों में सहायता करना है। रेमस 600 उथले और गहरे पानी में समुद्री बारूदी सुरंगों का पता लगाने, निगरानी और टोही मिशन, जल सर्वेक्षण और जासूसी अभियानों को अंजाम दे सकता है। REMUS 600 AUV की लंबाई 4.3 मीटर और व्यास 0.7 मीटर है। तटस्थ रूप से तैरने की स्थिति में इसका वजन 320 किलोग्राम है। रेमस 600 2 मीटर/सेकंड की गति से 150 किमी से 200 किमी की दूरी तय कर सकता है और अधिकतम 600 मीटर की गहराई पर काम कर सकता है।

नेतन्याहू का UAE दौरा, अरब देशों के प्रतिनिधियों संग क्षेत्रीय सुरक्षा पर मंथन
विजय की TVK के नारे का जवाब देगी DMK, उदयनिधि ने दिया नया नारा
भारत-म्यांमार सीमा पर फायरिंग, असम राइफल्स के हवलदार शहीद, 4 जवान घायल
Smriti Irani hits back at Rahul Gandhi, says Congress is targeting EC instead of reviewing its defeat.