जालंधर – 45वीं फ्री बस यात्रा के आयोजन के अवसर पर हिंदू एकता मंच समिति (रजि.) पंजाब के कार्यालय में माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। इस अवसर पर पंडित अमरीश शास्त्री जी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करवाई और माता रानी का गुणगान किया। समिति के प्रधान अतुल चड्ढा ने पूजा में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को प्रातः 6 बजे श्रद्धालुओं को बस के माध्यम से माता चिंतपूर्णी मंदिर तथा माँ बगलामुखी मंदिर के दरबार के लिए रवाना किया जाएगा।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था भी की गई है। इस धार्मिक कार्यक्रम में चेयरमैन प्रेम पाल डूमेली (एक्स सर्विसमैन सेल, डीसीसी अर्बन), एक्स सुपरिटेंडेंट अजय कुमार केले, पूर्व ईटीओ कश्मीरी लाल दुगल, मलकीत सिंह, विक्रम भगत (एचआर टैगोर अस्पताल), हरसेवक भुल्लर (एचआर, टैगोर अस्पताल), रघु अरोड़ा, कार्तिक शर्मा, दीपक कालिया, मानिक कालिया, सुमित शर्मा (जनरल सचिव), अमित आस्था (सदस्य), राहुल चड्ढा (सदस्य) और आशू चड्ढा (सदस्य) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में “जय माता दी” के जयकारों के साथ धार्मिक यात्रा की सफलता की कामना की गई।

छतरपुर के डायल-112 हीरोज पिकअप पलटने से घायल 08 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
मैं’ से ’हम’ की यात्रा ही कामयाबी की कुंजी- राज्यपाल डेका
निस्तारी संकट से मिली राहत
स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में