JBM Auto shares: जेबीएम ऑटो लिमिटेड के शेयर आज बुधवार को फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में आज 6% तक की तेजी देखी गई, जो 2011.85 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया।
JBM Auto shares: जेबीएम ऑटो लिमिटेड के शेयर आज बुधवार को फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में आज 6% तक की तेजी देखी गई, जो 2011.85 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। शेयरों में हुई इस तेजी का एक बड़ा ऑर्डर है। दरअसल, जेबीएम ऑटो की सहायक कंपनी जेबीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने लीफीबस, यानी 200 इलेक्ट्रिक इंटरसिटी लग्जरी बसों को बेचने के लिए एक समझौता किया।
क्या डिटेल है?
जेबीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स डिल की शर्तों के तहत 200 इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बसें वितरित करेगा, जो यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा का अनुभव देंगे। ये बसें अलग-अलग मार्गों पर चलेंगे, जिससे शहरों के बीच संपर्क बढ़ेगा और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के कार्बन फुटप्रिंट में काफी कमी आएगी। जेबीएम ऑटो ने एक फाइलिंग में कहा कि डिलीवरी अगले 24 महीनों के भीतर होगी।
कंपनी के शेयरों की वर्तमान स्थिति
जेबीएम ऑटो लिमिटेड के शेयर आज 2011.85 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे बीएसई पर। 52 सप्ताह में कंपनी के शेयरों का सबसे अधिक मूल्य 2,417.30 रुपये है, जबकि सबसे कम मूल्य 1,113.70 रुपये है। कंपनी का बाजार मूल्य 23,091.89 करोड़ रुपये है। जेबीएम ऑटो लिमिटेड के शेयर इस साल अब तक 20% और सालभर में 25% का रिटर्न दिया है। पिछले पांच साल में कंपनी के शेयर में 3200% तक की तेजी आई है। पांच साल पहले 30 अगस्त 2019 में इस शेयर की कीमत 60 रुपये थी।

Flipkart Diwali Sale: 43 इंच का Xiaomi 4K Smart TV ₹14,000 सस्ता, कार्ड ऑफर से कीमत ₹20,749
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 नवंबर तक भरें डाटा
Apple iPhone Duo की स्क्रीन टूटने की शिकायतें, 3 लाख के फोल्डेबल फोन पर उठे सवाल; मिलेगा फ्री रिप्लेसमेंट?
Microsoft Layoffs: नौकरी जॉइन करने के 3 महीने बाद ही मिला कंपनी छोड़ने का ऑफर, भारतीय डेवलपर की बढ़ी चिंता