रांची
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर करते हुए झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती को लेकर अपनी सोच साझा की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा.
पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित हिल स्टेशन : आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा ने लिखा कि भारत में छुट्टियों की योजना बनाते समय आमतौर पर गोवा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे लोकप्रिय स्थानों का ही नाम सामने आता है. उन्होंने यह बताया की उनकी नजर @IndiaAesthetica द्वारा पोस्ट की गई मनमोहक तस्वीरों पर पड़ी. ये तस्वीर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित मेघातुबुरु हिल स्टेशन की हैं, जिसे ऊंचाई के कारण “बादलों की पहाड़ी” के नाम से जाना जाता है. करीब 4,300 फीट की ऊंचाई पर बसा यह स्थान सरंडा वन के बीच स्थित है, जो 700 पहाड़ियों से घिरा हुआ है. यहां से सूर्यास्त का नजारा, जंगल के झरने और प्राकृतिक दृश्य काफी आकर्षक हैं और यह इलाका अभी भी काफी हद तक अछूता है.
झारखंड में और भी कई खास जगहें
उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि झारखंड में पर्यटन सुविधाएं बहुत सीमित हैं – बहुत कम रिसॉर्ट और ज्यादातर गेस्टहाउस है. आनंद महिंद्रा ने झारखंड के बारे में और जानकारी जुटाई तो पता चला कि यहां नेतरहाट के प्रसिद्ध सूर्योदय, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, देवघर का पवित्र ज्योतिर्लिंग, रांची के आसपास के जलप्रपात और प्राचीन सारंडा जंगल मौजूद हैं. फिर भी यह जगह अक्सर नजरअंदाज हो जाती है. झारखंड में समझदार यात्रियों के लिए बहुत कुछ है. बस अब तक इसका खुलकर प्रचार नहीं किया है.

CG News: दुर्ग में करोड़ों की नकदी बरामद, पिकअप के गुप्त खांचे में छिपाकर रखे थे ₹4 करोड़
CG Conversion Law: धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर होगी सुनवाई
MP में BJP की बड़ी बैठक: इंदौर, जबलपुर और भोपाल में होंगी विशाल रैलियां, एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य
बिठूर में वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित, कानपुर को दी 411 करोड़ से अधिक की 48 परियोजनाओं की सौगात