Jharkhand news: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना की, जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना की, जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट स्कूलों को पहले चरण में सीबीएसई पैटर्न पर चलाया जा रहा है। सरकार की इस कवायद को अभिभावकों ने भी समर्थन दिया, जिससे पिछले वर्ष लगभग हर जगह बड़ी संख्या में नामांकन हुए।इस वर्ष भी नामांकन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया गया है। दिए गए लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। https://evidyavahini.jharkhand.gov.in/studentEntry
सभी स्कूल सीबीएसई पैटर्न का पालन करते हैं
मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पूरी तरह से सीबीएसई के सिद्धांत पर चलते हैं। 80 स्कूल पहली चरण में सुचारू रूप से चल रहे हैं। भविष्य में इनकी संख्या 4,496 हो जाएगी। शिक्षा विभाग इस विद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर और योग्य शिक्षकों के चयन पर खास ध्यान देता है। हर स्कूल में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, विज्ञान, मैथ्स और लैंग्वेज लैब हैं। विद्यालयों में खेलकूद की पूरी सुविधा दी गई है ताकि विद्यार्थियों का शारीरिक विकास हो सके।
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट स्कूल शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि
20 जनवरी, 2025 से 10 फरवरी, 2025 तक योजना बनाई गई है। इस सूचना को सुनने के बाद अभिभावकों में बहुत उत्साह है।
For more news: Jharkhand



