Jharkhand News: नीति आयोग द्वारा आयोजित मुख्य सचिवों के चौथे सम्मेलन में झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने साझा किए प्रदेश और देश के विकास से जुड़े तथ्य
Jharkhand News: नीति आयोग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन हुआ। झारखंड सरकार की तरफ से इस सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने की। इस सम्मेलन में विकास के लिए आत्मनिर्भर होने की प्रक्रिया में कृषि रोजगार, शहरी विकास, नवीनीकरण ऊर्जा, उन्नतशील अर्थव्यवस्था आदि पर विचार विमर्श किया गया।
सम्मेलन का विषय जनसांख्यिकी लाभांश का लाभ उठाना और विकास के नए आयामों के मार्ग प्रशस्त करना था।
मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने प्रदेश के विकास के लिए कई बिंदु रेखांकित किए। साथ ही सम्मेलन में प्रमुखता के बिंदु दलहन पर प्रदेश की सहभागिता पर विशेष जोर दिया।
बता दें कि यह आयोजन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी को सशक्त बनाने के साथ देश में सहकारी संवाद स्थापित करने की अहम कड़ी है। इस अवसर पर प्रधान सचिव योजना श्री मस्त राम मीणा, सचिव ग्रामीण विकास श्री के श्रीनिवासन एवं सचिव उद्योग विभाग श्री जीतेन्द्र कुमार सिंह आदि विशेष पदाधिकारियों ने शिरकत की।
source: http://www.prdjharkhand.in/

खबर का असर: 5.50 करोड़ के निर्माण कार्यों की जांच के निर्देश, दोषियों पर होगी कार्रवाई
योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर भर्ती
दीपोत्सव-2026 को सनातन चेतना और जनआस्था का महापर्व बनाएंगे CM योगी
मानवाधिकार मामलों की सुनवाई के लिए पंजाब में बनेगी खास अदालतें, RTI में सामने आई जानकारी