नई दिल्ली
दिल्ली विश्वविद्यालय के बाद अब जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) ने अपने छात्रों को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी है. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि कृपया सोशल मीडिया पर ज़िम्मेदारी से काम लें. अपनी एडवाइजरी में जेएनयू ने लिखा, JNU की एपिस्टेमिक कम्युनिटी के सभी स्टेकहोल्डर्स को सलाह दी जाती है कि वे जिम्मेदारी से काम करें और अपनी पर्सनल सेफ्टी को प्रायोरिटी दें. पब्लिक डेमोंस्ट्रेशन पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के निर्देशों के अनुसार, आपसे रिक्वेस्ट है कि आप जंतर-मंतर, नई दिल्ली में या उसके आसपास होने वाली सभाओं में हिस्सा लेने या जाने से बचें।
पोस्ट में आगे लिखा, कृपया सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से काम करें. उल्लंघन करने पर लागू कानूनों के तहत कानूनी नतीजे और यूनिवर्सिटी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है. आपको अकादमिक जिम्मेदारी और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने क्या एडवाइजरी जारी की थी
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी इसी तरह की सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. जिसमें छात्रों और फैकल्टी से अपील की गई है कि वे जंतर-मंतर पर होने वाली सभाओं और प्रदर्शनों में शामिल न हों. साथ ही कहा था कि गैर-कानूनी सभाओं में शामिल होने वालों को अधिकारियों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की ओर से सीधी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

सशक्त नारी बन रहीं सामाजिक बदलाव की वाहक, ग्रामीणों तक डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर नई पहचान बना रहीं शाहिदा बेगम
मुख्यमंत्री साय के आत्मीय संदेश ने बढ़ाया हौसला, पारंपरिक मिट्टी कला को आजीविका से जोड़ रहीं स्व-सहायता समूह की सदस्य
15 हजार रुपये के ऋण से शुरू की छोटी दुकान, आज किराना बकरी पालन और सब्जी की खेती से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर मंत्री की नजर, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा