अनूपपुर
सावन महीने के दूसरे सोमवार के शुभ अवसर पर भक्तों ने राजनगर के केरहा मंदिर प्रांगण केरहा धाम से जल भरकर भगवान भोले बाबा के मंदिर सिद्ध बाबा मनेन्द्रगढ़ पहुंच कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक करके अपने आप को कृतार्थ किया । इस दौरान बाबा भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में कावंड़ एवं अन्य पात्र में जल भरकर के पैदल ही राजनगर से होते हुए मनेन्द्रगढ़ स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में भगवान भोले बाबा को जलाभिषेक किया। इस दौरान भारी संख्या में बड़े बुजुर्ग,मातायें, बहनें,और बच्चों ने भी खुशी से बोल बम के नारे लगाते हुए भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के दौरान नगर के युवा एवं वरिष्ठ जानो का योग्दान सराहनीय रहा।

छत्तीसगढ़ में मंत्री गुरु खुशवंत को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
मंत्री-विधायकों के बाद अब मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ग्रामीणों से सीधा संवाद, 48 घंटे में शिकायतों के समाधान पर जोर
शिवपुरी में धीरेंद्र शास्त्री ने दिखावे वाली समाजसेवा पर उठाए सवाल, मदद के नाम पर फोटो खिंचवाने की आलोचना
जागृति मिश्रा से मिलीं रेखा गुप्ता और स्वाति मालीवाल, गौशाला के लिए ₹20 लाख की मदद का ऐलान