करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इस दिन सुहागनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं. इस खास दिन की तैयारियां महिलाएं पहले से ही शुरू कर देती हैं, मेकअप, साड़ी और खाने की चीजों को पहले से तैयार कर लिया जाता है. करवाचौथ वैसे तो भारत में हर प्रदेश में मनाया जाता है और महिलाएं इसको पूरी श्रद्धा से करती हैं. हालांकि पंजाबी लोगों में इस व्रत को बेहद खास माना जाता है और शादी के बाद पहला करवा चौथ बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट भी किया जाता है.
करवा चौथ के दिन सुबह महिलाएं सूर्योदय से पहले उठती हैं और सरगी की रस्म करती हैं.पंजाबियों एक सरगी की रस्म होती है, जिसमें सास अपनी बहू को सरगी देती है. सरगी नई साड़ी से लेकर श्रृंगार का सामान होता है और खाने की चीजें भी दी जाती है. सरगी में खासतौर पर मीठी फेनी शामिल की जाती है, अगर आप भी सरगी के लिए फेनी बनाती हैं तो इस बार पंजाबी स्टाइल में मीठी फेनी बनाकर देखिए. आइए पंजाबी स्टाइल फेनी बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं, जिसे आप क्या आपके घरवाले भी पसंद करेंगे.
फेनी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
2 बड़े चम्मच घी
2 कप दूध
1 कप बारीक सेवईं
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
3 बड़े चम्मच चीनी
आधा कप: कटे हुए बादाम या पिस्ता
2 बड़े चम्मच खोया (कद्दूकस किया हुआ)
फेनी बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले अगर सेवई लंबे रेशों में आती है तो उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. उसके बाद पैन में देसी घी गर्म करें और उसमें सेवई डालकर भून लें.
- इसे तब तक भूनते रहें जब तक इसका कलर गोल्डन न हो जाए और इसमें हल्की खुशबू न आने लगे. सेवई को भूनने में 3 से 5 मिनट का समय लगेगा और फ्लेम को लो रखना है.
- सेवई भूनने के बाद पैन में दूध डालें और हल्के हाथ से चलाते भी रहें, ताकि सेवई अच्छी तरह दूध में मिल जाए.
- दूध के गाढ़ा और सेवई के गल जाने तक पकाएं. इस स्टेज पर ही इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें.
- अब चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और 2 मिनट पकाने के बाद कद्दूकस किया हुआ खोया डाल 2 मिनट तक और पकाएं.
इस तरह गार्निश करके करें सर्व
सेवई का टेक्सचर गाढ़ा हो जाएगा और तब इसे कटोरी में निकाले और ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स मिलाकर गार्निश करके सर्व करें.

कतर में ₹2.5 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौटे आदित्य, मैसूर में शुरू की नई जिंदगी
घर पर बनाएं केरल का फेमस मालाबार लच्छा पराठा, जानें आसान रेसिपी
राजस्थानी कढ़ी पकौड़ा घर पर बनाने की आसान रेसिपी, लहसुन के तड़के से बढ़ जाएगा स्वाद