KBC16
KBC16: अमिताभ बच्चन के 16वें सीजन के क्विज रियलिटी शो “कौन बनेगा करोड़पति” में पहला प्रतिभागी 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देने को तैयार है। दर्शक चंदर प्रकाश ने एक करोड़ रुपये के प्रश्न का सही उत्तर देकर करोड़पति बनने का पहला पड़ाव पार कर लिया है। 24 सितंबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड में चंदर प्रकाश को 7 करोड़ के सवाल का सामना करना होगा।
सोनी टीवी ने आज प्रसारित होने वाले शो का प्रमोशन शेयर किया, जिसमें अमिताभ बच्चन प्रतिस्पर्धी चंदर प्रकाश को 7 करोड़ के सवाल के लिए तैयार किया जाता है। इस दौरान, वह बिग बी को शो पर आने का उनका उद्देश्य बताता है। वह कहते हैं कि कठिन परिस्थितियों ने उन्हें मजबूत बनाया है और वे कई सर्जरी कर चुके हैं।वह शो पर जीते हुए पैसे सेअपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारेंगे.
बिग बी ने बढ़ाया हौसला
कंटेस्टेंट चंदर प्रकाश की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन जितने भावुक नजर आते हैं, उतना ही वो उन्हें प्रोत्साहित भी करते हैं. साथ ही बिग बी उनका हौसला बढ़ाते हुए उनकी मेहनत और ज्ञान की तारीफ करते हैं. .
एपिसोड के लिए उत्साहित हैं फैंस
शो के प्रोमो में नजर आता है कि अमिताभ बच्चन उन्हें आगे बहुत ही संयम और धैर्य के साथ खेलने की सलाह देते हैं. ये एक सवाल चंदर प्रकाश की जिंदगी बदल सकता है. अब दर्शक ये देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि क्या चंदर 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर जीत पाएंगे या नहीं.

चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, कोर्ट बोला- ’25 मौके दिए, कानून सबके लिए बराबर है’
“क्या गीतिका निर्दोष है?”: कोंकणा सेन शर्मा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘अक्यूज्ड’ 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
राजपाल यादव ने किया कोर्ट में सरेंडर, चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे अभिनेता
KBC 17: “केबीसी” का अगला सीजन कब होगा शुरू? अमिताभ बच्चन ने बड़ा अपडेट पोस्ट किया