रेल रोको आंदोलन शुरू: भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने सुनाम रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन चलाया। रेलवे ट्रैक पर सैंकड़ों किसान और महिलाओं ने इस दौरान धरना दिया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह और महासचिव दरबारा सिंह के नेतृत्व में आंदोलन की अगुवाई की।
धरने को संबोधित करते हुए उगराहां ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की लंबित मांगों को केंद्र सरकार तुरंत पूरा करे। उनका कहना था कि किसी भी कीमत पर किसानों पर सरकारी जबर स्वीकार नहीं किया जाएगा। 16 फरवरी को भारत बंद में यूनियन पूरा सहयोग देगी और 24 फरवरी को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का अभियान पहले से ही तय है।

बिजली बिल नहीं भरा तो होगी कार्रवाई! पावरकॉम ने बकायेदारों के खिलाफ कसी कमर
एक महिला के तीन पासपोर्ट मिलने से मचा हड़कंप, मोगा पुलिस ने दर्ज किया मामला
रेमिगेट को झटका, ₹40 करोड़ की छूट खत्म; ब्याज-जुर्माने समेत चुकाना होगा बकाया
पंजाब में 57 करोड़ की देनदारी माफी पर विवाद, गमाडा अधिकारियों और बिल्डर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें