नई दिल्ली
अमेरिका की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म KKR घरेलू एंटरटेनमेंट और टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow में माइनॉरिटी स्टेक खरीदने के लिए सहमत हो गई है। Bigtree Entertainment द्वारा चलाए जा रहे BookMyShow में रिलायंस इंडस्ट्रीज की यूनिट Network18 की 39% हिस्सेदारी है। अन्य मौजूदा इन्वेस्टर्स में Accel, Elevation Capital, Stripes Group और TPG Growth शामिल हैं।
KKR ने कहा कि यह इन्वेस्टमेंट BookMyShow की ग्रोथ के अगले चरण में मदद करेगा। इसमें कंपनी के लाइव एंटरटेनमेंट बिजनेस का विस्तार और पूरे भारत में इसके फुल-स्टैक एंटरटेनमेंट ऑफरिंग का विकास शामिल है। हालांकि इस डील की फाइनेंशियल डिटेल नहीं दी गई है।
कई साल से अटकी थी बातचीत?
ईटी ने सबसे पहले जनवरी 2024 में रिपोर्ट दी थी कि KKR ने BookMyShow में माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए लगभग $250-300 मिलियन इन्वेस्ट करने की योजना बनाई है। हालांकि, बाद में बातचीत रुक गई और पिछले कुछ सालों से अटकी रही। 2007 में शुरू हुई BookMyShow एक टिकटिंग प्लेटफॉर्म से एक फुल-स्टैक एंटरटेनमेंट कंपनी बन गई है।
इस निवेश के साथ BookMyShow, KKR के ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो में शामिल होगी। इसमें पहले से ही Internet Brands, ByteDance, Chord Music Partners, Epic Games, PlayOnSports, OverDrive, Superstruct और Simon & Schuster जैसी कंपनियां शामिल हैं।
कहां-कहां है निवेश?
KKR ने भारत में भी कई सेक्टरों में निवेश किया है। उसके पोर्टफोलियो में Medicover India, Lighthouse Learning, Vini Cosmetics, Healthcare Global Enterprises, Darwinbox और Rebel Foods जैसी कंपनियां शामिल हैं। KKR ने कहा कि उसका इन्वेस्टमेंट भारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर और BookMyShow की ग्रोथ की संभावनाओं में उसके भरोसे को दिखाता है।

Motorola के नए फोल्डेबल फोन की जल्द होगी एंट्री, 165Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर की चर्चा
Amazon Sale में OPPO Reno16c 5G पर 29% छूट, 7,000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत जानें
अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX में हिस्सेदारी देंगे मस्क, जानें क्या है प्लान
भोपाल: राज्य वन सेवा परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी, OBC आरक्षण पर भी मंथन