कोरबा.
शहर के कपाटमुडा रोड स्थित देर रात एक परिवार पर उस वक्त आफत आ गई, जब मौसम का रुख बदलने से पड़ोस की निर्माणधीन बिल्डिंग की दीवार उनके घर पर गिर गई. हादसे में सो रहे पति-पत्नी और बच्चा मलबे में दब गए. सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं घर में रखे दोपहिया और सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.
बीती रात शहर में मौसम का मिजाज बदला, भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत तो मिली, लेकिन एक परिवार पर आफत टूट पड़ी. कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर के कपाटमुडा रोड की पूरी घटना है. निर्माणधीन तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर पड़ोस के अजय धनवार के घर पर जा गिरी. जानकारी के मुताबिक, संतोष वर्मा द्वारा बनवाए जा रहे मकान की दीवार गिरने से अजय धनवार, उनकी पत्नी और उनका छोटा बच्चा घर के अंदर सो रहे थे.
हादसे के दौरान ईंटों के मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकल और अस्पताल के लिए भेजा. घर के अंदर रखा दोपहिया स्कूटर, बर्तन, बिस्तर और अन्य सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. मकान के भीतर अभी भी ईंटों का मलबा बिखरा पड़ा है.

दिव्यांगों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए दीपोत्सव में विशेष व्यवस्था, आस्था के उत्सव में सहभागिता बनी माध्यम
जिसे सौंपी थी वक्फ संपत्ति की रखवाली, उसी पर जमीन बेचने का आरोप; 40 करोड़ के मामले से मचा हड़कंप
प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला द्वारा 400 केवी धरदेही-बिलासपुर पुल पारेषण लाइन का ऊर्जीकरण
मां की संपत्ति में बेटा-बेटी बराबर के हकदार, मौखिक सहमति से नहीं छिनेगा बेटी का अधिकार