Kumari Selja
सिरसा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री Kumari Selja ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा ने चुनाव में हुए राजनीतिक व नैतिक झटके के बाद संविधान का आदर करने का खूब दिखावा कर रही है। सोमवार से देश में आपराधिक न्याय प्रणाली के तीन कानून लागू हो गए हैं, जो 146 सांसदों को सस्पेंड करके जबरन पारित किए गए हैं। अब इस तरह के बुलडोजर न्याय संसदीय प्रणाली में नहीं चलेंगे।
उनका अनुरोध था कि इस बिल को फिर से संसद में पेश कर, बहस करके पारित करवाया जाए।
सोमवार को चंडीगढ़ में सैलजा ने कहा कि आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून लागू हो गए हैं: भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों कानूनों को तुरंत रोकना चाहिए। सैलजा ने कहा कि इन कानूनों के जरिए पुलिसिया स्टेट की नींव डाली जा रही है। नए क्रिमिनल कानून भारत को वेलफेयर स्टेट से पुलिस स्टेट बनाने की नींव रखेंगे।

बिहार के किसानों के लिए कमाई का नया रास्ता, तुलसी और लेमनग्रास की खेती से बढ़ेगी आय
भारत की नजर दूसरी जीत पर, एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज जापान से होगी टक्कर
पंजाब में चुनावी हलचल तेज, AAP की पहली उम्मीदवार सूची का इंतजार; वारिस पंजाब दे की 4 नेताओं पर कार्रवाई
पंजाब के लुधियाना में दूध के दाम बढ़े, 1 नवंबर से चुकाने होंगे ज्यादा पैसे; डेयरी संचालकों ने बताई वजह