संगरूर.
लहरा क्षेत्र के गांव अलीशेर समीप गत दिवस सड़क हादसे दौरान मारे गए आठ मजदूरों के परिवार व अस्पताल में भर्ती घायलों से सोमवार सुबह वित्तमंत्री हरपाल सिहं चीमा व कैबिनेट मंत्री वकील बरिंदर गोयल ने मुलाकात की।
इस भीषण हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 11 से अधिक मजदूर घायल हो गए।हादसे के समय मजदूर कामकाज करके सड़क किनारे पानी पीने व आराम करने के लिए बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था।
कार से कुचलने से आठ की मौत, 12 घायल
पंजाब के संगरूर जिले में लेहरागागा-जाखल सड़क पर रविवार को एक कार ने आठ श्रमिकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G) के तहत पंजीकृत 20 से अधिक श्रमिकों का एक समूह उस क्षेत्र में कुछ काम कर रहा था, तभी यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि उनमें से कुछ लोग सड़क पर बैठे हुए थे। इसी दौरान जाखल की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने समूह को कुचल दिया। पुलिस अधीक्षक पलविंदर सिंह ने बताया कि चालक ने फिर वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
प्रदेश में धमतरी जिला अव्वल; 501 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वे पूरा, 63 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख तैयार
मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन