Lok Sabha Election Result: LJP (R) के समस्तीपुर के प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने जीत हासिल की है। उनकी उम्र 25 वर्ष है। यूपी की कौशांबी लोकसभा सीट से 25 वर्षीय पुष्पेंद्र सरोज ने जीत हासिल की।
2024 की Lok Sabha Election Result: एनडीए ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सरकार बनाने का बहुमत हासिल किया है। हालाँकि पिछली बार की तुलना में सीटों की संख्या बहुत कम है, लेकिन सरकार बनाने के लिए पर्याप्त है। इस बीच, इस चुनाव में विजयी हुए कई युवा चेहरे हैं। इन उम्मीदवारों की काफी कम उम्र की चर्चा हो रही है। इनमें 25 वर्षीय संजना जाटव ने भरतपुर, राजस्थान से लोकसभा चुनाव जीता है। बिहार के समस्तीपुर से एलजेपी (रामविलास) के प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने भी जीत हासिल की है। उनकी भी उम्र 25 वर्ष है।
इसमें कौशांबी, उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव जीतने वाले 25 वर्षीय पुष्पेंद्र सरोज का भी नाम है। यूपी से मछलीशहर (सु.) संसदीय क्षेत्र से प्रिया सरोज भी कम उम्र की सांसद हैं।
संजना जाटव
राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट पर अपनी जीत के बाद, कांग्रेस की 25 वर्षीय संजना जाटव सबसे कम उम्र के सांसदों में से एक बन गई हैं। संजना जाटव ने बीजेपी के रामस्वरूप कोली पर 51,983 मतों से प्रभावशाली जीत दर्ज की है। 25 वर्षीय संजना जाटव दलित समुदाय से हैं और 18वीं लोकसभा की सबसे कम उम्र की सांसदों में से एक हैं। 2019 में महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। श्रीमती जाटव की शादी राजस्थान के पुलिस कांस्टेबल कप्तान सिंह से हुई है। उनके दो पुत्र हैं।
शांभवी चौधरी
एलजेपी (रामविलास) की उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। इस चुनाव में शांभवी ने कांग्रेस के सन्नी हजारी को बहुत बड़े अंतर से हराया। देश के सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। शांभवी एक लाख 87 हजार 251 वोटों से जीता है। सांभवी ने 5 लाख 79 हजार 786 वोट प्राप्त किए।
प्रिया सरोज
प्रिया सरोज ने उत्तर प्रदेश की मछलीशहर (सु.) लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी (SP) की 25 वर्षीय उम्मीदवार प्रिया सरोज को पहले ही प्रयास में मछलीशहर सीट से पार्लियामेंट तक का सफर तय करने का अवसर मिला। बीपी सरोज ने 35 हजार 850 वोटों से प्रिया सरोज को हराया। प्रिया सरोज ने बीपी सरोज को 35 हजार 850 वोटों से मात दी। प्रिया सरोज पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं।
पुष्पेंद्र सरोज
समाजवादी पार्टी (SP) के उत्तर प्रदेश के कौशांबी लोकसभा सीट के उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज ने शानदार जीत दर्ज की है। उनकी भी उम्र 25 वर्ष है। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के दो बार के सांसद विनोद सोनकर को 1 लाख 3 हजार 944 मतों से हराया पुष्पेंद्र सरोज को कुल 5 लाख 9 हजार 787 वोट मिले। बीजेपी नेता विनोद सोनकर को 4 लाख 5 हजार 843 वोट पाए।

आंगनबाड़ी योजना में लापरवाही पड़ी भारी, पंजाब के दो IAS अधिकारी नपे
22वीं किस्त के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य, वरना रुक जाएगा पैसा
गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सैलाब: संत समाज ने की CM मान के प्रबंधों की सराहना, साल भर चलेंगे कार्यक्रम
पंजाब के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख का सुरक्षा कवच, कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं योजना की सफलताएं