राज्यपंजाब

आप नेता बलतेज पन्नू द्वारा चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व प्रधान नलिन आचार्या को श्रद्धांजलि अर्पित !

आप नेता बलतेज पन्नू द्वारा चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व प्रधान नलिन आचार्या को श्रद्धांजलि अर्पित !

आम आदमी पार्टी के नेता बलतेज पन्नू और पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी (मीडिया) अमनजोत सिंह ने यहाँ सेक्टर-25, चंडीगढ़ के श्मशान घाट में चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व प्रधान और रेगुलर मेंबर वरिष्ठ पत्रकार नलिन आचार्या के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा भी श्री नलिन को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार नलिन आचार्या के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री नलिन आचार्या द्वारा दिए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

दुखी परिवार और सगे-संबंधियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान दें और परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की हौंसला प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button