M.P Lok Sabha election 2024: अभियान के दौरान व्यापक मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जायेंगी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जायेगी मॉनिटरिंग
चौथे चरण में मतदान वाले लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में मंगलवार 7 मई से “चलें बूथ की ओर’’ अभियान प्रारंभ हो गया है। “चलें बूथ की ओर’’ अभियान की व्यापक स्तर पर मॉनीटरिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पॉट मॉनीटरिंग की जायेगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन द्वारा “चलें बूथ की ओर’’ अभियान की मॉनीटरिंग के लिये निर्वाचन सदन के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों का व्यक्तिश: दायित्व सौंपा गया है।
अभियान के दौरान होंगी ये गतिविधियां
“चलें बूथ की ओर’’ अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन एवं मतदाता पर्ची का वितरण किया जाएगा। सेक्टर अधिकारी द्वारा मतदाता पर्ची का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता, जो मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर मतदान करेंगे, उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने के लिये मेन-टू-मेन मार्किंग की जायेगी। मतदाता जागरुकता के लिये सभी मतदान केन्द्रों पर स्थानीय खेल प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, महिला रैली, स्व-सहायता समूहों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, स्थानीय नागरिकों को शपथ/संकल्प पत्र का वाचन, प्रभात फेरी, मेंहदी प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, साईकिल/मोटर साईकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता जैसी आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।
चौथे चरण के 18 हजार 7 मतदान केन्द्रों पर चलेगा यह अभियान
चौथे चरण में प्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों में सोमवार 13 मई को मतदान होना है। इन आठ लोकसभा क्षेत्रों के 18 हजार 7 मतदान केन्द्रों पर सात मई से यह अभियान शुरू हो गया है। इसमें देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगौन (अजजा) एवं खंडवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र शामिल हैं।
source: https://www.mpinfo.org

संत तुलसीदास घाट पर रहकर 60 वर्षीय रामभक्त विनोद मिश्रा अनवरत लिख रहे राम नाम
धार पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा खेती पर दो बड़ी कार्रवाई
उप मुख्यमंत्री ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण
पुलिस से न्याय की गुहार लगाता रहा रैपिडो ड्राइवर, थाने में जहर खाकर दी जान; वीडियो में खोली आपबीती