मध्यप्रदेश कैडर सहित अन्य राज्यों के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने CM Dr. Mohan Yadav से भेंट की
CM Dr. Mohan Yadav से शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 और 2023 कैडर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने भेंट की।
मध्यप्रदेश कैडर सहित अन्य राज्यों के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट की। ये अधिकारी हाल ही में पुलिस अकादमी हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आवंटित राज्य में लौटे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट करने वाले आईपीएस अधिकारियों में वर्ष 2022 बैच के राजस्थान के श्री आयुष जाखर, उत्तर प्रदेश के श्री गौरव पाण्डे, मध्यप्रदेश की सुश्री मिनी शुक्ला, झारखण्ड के श्री राज कृष्णा, पंजाब के श्री सुजावल जग्गा और वर्ष 2023 के बैच की मध्यप्रदेश की सुश्री उर्वशी सेंगर, मध्यप्रदेश के ही श्री विक्रम अहिरवार, सिक्किम के श्री जेनडेन लिंगजेरपा, उत्तर प्रदेश के श्री आदित्य सिंघारिया, हरियाणा के श्री मनस्वी शर्मा और बिहार के श्री मनीष भारद्वाज शामिल हैं।
source: http://www.mpinfo.org

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली
‘छत्तीसकला’ में दिखा बिहान की दीदियों का हुनर, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय बना आकर्षण
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन
मध्यप्रदेश पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी