मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन 2024: दोपहर एक बजे तक 48.52 प्रतिशत मतदान, आठ संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन 2024 के चौथे चरण में प्रदेश के शेष 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक होगा।
श्री राजन ने बताया कि सभी 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 48.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-21 देवास (अजा) में 52.11 प्रतिशत, क्र.-22 उज्जैन (अजा) में 49.71 प्रतिशत, क्र.-23 मंदसौर में 50.39 प्रतिशत, क्र.-24 रतलाम (अजजा) में 51.13 प्रतिशत, क्र.-25 धार (अजजा) में 49.37 प्रतिशत, क्र.-26 इंदौर में 38.60 प्रतिशत, क्र-27 खरगौन (अजजा) में 51.48 प्रतिशत एवं क्र.-28 खंडवा में 48.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
source: https://www.mpinfo.org

चेतना सैनी की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में बड़ी जीत, मिस्र की मुक्केबाज को दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी संभाल सकते हैं चुनावी कमान
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद दुर्ग राज्योत्सव रद्द, कार्यक्रम स्थगित
गरीबों का पैसा निगल जाती थीं कांग्रेस-सपा, बंदरबांट कर देती थीं, अब पूरे ₹100 खाते में पहुंचते हैं: मुख्यमंत्री