रायपुर.
राजधानी में संचालित ई-रिक्शा और ऑटो के ऑनलाइन पंजीयन के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इस अभियान का शुभारंभ किया। जनहित फाउंडेशन के सहयोग से तैयार किए गए क्यूआर कोड और ऑनलाइन पंजीयन लिंक के जरिए ई-रिक्शा चालकों और मालिकों को अगले 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
पूरी जानकारी होगी दर्ज
ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया में ई-रिक्शा मालिक और चालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस अभियान से राजधानी में संचालित ई-रिक्शा और ऑटो की वास्तविक संख्या का पता चल सकेगा। साथ ही वाहन संचालकों का पूरा डेटा भी पुलिस के पास उपलब्ध रहेगा।
बिना पंजीयन पर होगी कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने 5 जून तक विशेष पंजीयन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। ई-रिक्शा और ऑटो चालक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 5 जून के बाद बिना पंजीयन के संचालित होने वाले ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में यातायात व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

बीजापुर में केजी हिल्स के जंगल से 711 बीजीएल सेल मिले, प्रशासन ने लोगों से क्षेत्र में न जाने की अपील की
पटाखा बाजार में आग से मचा हड़कंप, विदिशा में लाखों का माल खाक; भीड़ ने दुकानों में की लूटपाट
पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 दिन बाद एनकाउंटर में तीन बदमाश मारे गए
त्योहारी सीजन में घर जाना होगा आसान, 18 रूटों पर हर 10 मिनट में मिलेगी बस