पटना
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने शुक्रवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4128 पदों के लिए प्रवेश पत्र की तिथि जारी कर दी।परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी एक जून से पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा आवेदन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा जन्म तिथि भरनी होगी।
14 और 17 जून को परीक्षा
परीक्षा से मद्य निषेध सिपाही की 1603, कक्षपाल की 2417 और चलंत दस्ता सिपाही की 108 रिक्तियों को पूर्ण किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन 14 एवं 17 जून को होगा। दोनों दिन दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। राज्य के 38 जिलों में अवस्थित केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी।
बीपीएससी 72वीं के 1189 पदों के लिए अबतक तीन लाख आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 1189 पदों के लिए 26 जुलाई को परीक्षा होगी।
इसके लिए 31 मई तक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने बताया कि परीक्षा के लिए शुक्रवार तक तीन लाख छात्रों ने आवेदन कर दिए हैं।
इच्छुक विद्यार्थी https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें सबसे अधिक 365 पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष का है।
इसके बाद सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 130, अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी के 101 एवं अनुमंडल पदाधिकारी व वरीय उपसमाहर्ता के 100 पद हैं। बाकी विभागों में पदों की संख्या 100 से कम है।

Flipkart Diwali Sale: 43 इंच का Xiaomi 4K Smart TV ₹14,000 सस्ता, कार्ड ऑफर से कीमत ₹20,749
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 नवंबर तक भरें डाटा
Apple iPhone Duo की स्क्रीन टूटने की शिकायतें, 3 लाख के फोल्डेबल फोन पर उठे सवाल; मिलेगा फ्री रिप्लेसमेंट?
Microsoft Layoffs: नौकरी जॉइन करने के 3 महीने बाद ही मिला कंपनी छोड़ने का ऑफर, भारतीय डेवलपर की बढ़ी चिंता