मुरैना/श्योपुर।
मादा चीता निर्वा के 19 माह के शावक के शिकार के मामले में पुलिस व वन विभाग की टीमें आसपास के गांवों में संदिग्धों की धरपकड़ कर रही हैं। बीते दो दिनों में श्योपुर जिले के मढा और नितनमास गांवों से 25 संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
इनमें से दो के पास से अवैध बंदूकें भी मिली हैं। क्षेत्रीय मोगिया जाति के इन लोगों के शिकारी होने का संदेह है। वन विभाग के अनुसार दो अवैध टोपीदार बंदूकें(भरमार) जब्त की गई हैं, जिसका प्रयोग शिकार करने में होता है। शुक्रवार को मढा गांव की चार-पांच महिलाएं मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाने पहुंचीं।

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव
दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्रामीणों की सम्पत्ति की नि:शुल्क रजिस्ट्री के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माना आभार
नर्मदापुरम पुलिस ने सराफा व्यापारी को बेसमेंट में बंद कर आभूषण चोरी करने वाली महिला को 24 घंटे में किया गिरफ्तार