रायपुर : रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
विपणन वर्ष 2027-28 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
किसान हितैषी निर्णय के लिए वित्त मंत्री चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
रायपुर
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विपणन वर्ष 2027-28 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने सभी अनिवार्य रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों को बल मिलने के साथ फसल विविधीकरण को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार किसानों के हित और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निर्णय ले रही है। उन्होंने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय
मंत्री काश्यप बोले- प्रदेश में निवेश की संभावनाओं वाले सभी क्षेत्रों को मिलेगा प्रोत्साहन
योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना से 28,833 जोड़ों को मिला सहारा, जरूरतमंद परिवारों को राहत
योगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक मिलेगा फायदा