PHED की बड़ी पहल: लखीसराय के 23 पंचायतों तक पहुंचेगा साफ गंगाजल, 500 करोड़ की योजना शुरू

लखीसराय

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने जिले में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल की है।

सतही गंगा बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत जिले की 23 पंचायतों के 293 वार्ड के लोगों को सीधे गंगा जल उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर के समीप एक संप (जल संग्रहण केंद्र) का निर्माण किया जाएगा।

बेगूसराय जिले के शाम्हो प्रखंड स्थित गंगा नदी से पाइपलाइन के माध्यम से गंगा जल को संप तक लाया जाएगा। इसके बाद वहां स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंगा जल को शुद्ध कर पाइप लाइन के जरिए संबंधित वार्डों में निर्मित पानी टंकियों तक पहुंचाया जाएगा।

टंकियों से पाइपलाइन के जरिये हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। योजना के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित बीमारियों पर अंकुश लगेगा तथा लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा।

जिले के सूर्यगढ़ा एवं चानन प्रखंड के 10-10, रामगढ़चौक प्रखंड के दो एवं पिपरिया प्रखंड के एक पंचायत में गंगा जल से लोगों की प्यास बुझाने की योजना है।
निम्न पंचायत व आबादी को लाभान्वित करने की है योजना
सूर्यगढ़ा प्रखंड के 10 पंचायत

चानन प्रखंड के 10 पंचायत

रामगढ़चौक प्रखंड के दो पंचायत

    गेरूआ पुरसंडा पंचायत के 16 वार्डों की 11,922 आबादी
    नोनगढ़ पंचायत के 13 वार्डों की 5,066 आबादी

पिपरिया प्रखंड के एक पंचायत

    सैदपुरा पंचायत अंतर्गत पवई गांव के चार के वार्डों की 2,795 आबादी

    परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

श्रीनिवास सिंह, सहायक अभियंता, पीएचईडी, लखीसराय

 

Exit mobile version