जगदलपुर.
माओवाद प्रभावित बस्तर में सुरक्षा के साथ विकास की बदलती तस्वीर को समझने चेन्नई की पीआईबी मीडिया टीम जगदलपुर पहुंची. पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में अधिकारियों ने टीम को बस्तर में आए बदलावों की विस्तृत जानकारी दी.
कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा और जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना ने प्रस्तुति दी. टीम को बताया गया कि सुरक्षा अभियानों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को भी गति दी गई है. सड़क, शिक्षा, रोजगार, अधोसंरचना और सरकारी योजनाओं की पहुंच को बदलाव का आधार बताया गया. पीआईबी टीम ने योजनाओं के असर को कागजों से बाहर जमीन पर जाकर देखने की कोशिश की. पण्डूम कैफे में पुनर्वासित लोगों से मुलाकात कर उनके जीवन में आए बदलावों को समझा गया. स्वरोजगार से जुड़ने और समाज की मुख्यधारा में लौटने के अनुभवों पर भी संवाद हुआ. एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से बातचीत कर शिक्षा, सुविधाओं और भविष्य की उम्मीदों को जाना गया.
बच्चों के आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के सपनों ने बस्तर की बदलती तस्वीर का एक अलग पक्ष सामने रखा. प्रवास के दौरान टीम ने चित्रकोट जलप्रपात की प्राकृतिक खूबसूरती का भी अनुभव किया. टीम ने सुरक्षा, पुनर्वास, शिक्षा और रोजगार को बस्तर में बदलाव की अहम कड़ियों के रूप में देखा. चेन्नई से आई टीम का यह दौरा बस्तर की बदलती पहचान और विकास की नई संभावनाओं को करीब से समझने का प्रयास रहा.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम से मिलेगी राहत, 6 लेन अंडरपास का 3 दिन ट्रायल शुरू
Medical PG Admission: MD-MS में सीट मिली तो करना होगा ये काम, वरना रद्द होगा एडमिशन
‘ख्वाबों का हमसफर मिला…’ मनीष कश्यप ने किया प्यार का इजहार, कौन हैं अनुष्का?
मध्य प्रदेश के लाखों ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मकान के कागजों से बैंक से ले सकेंगे कर्ज