मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
मनरेगा के तहत कार्यरत श्रमिकों के लिए राहत की खबर है। भारत सरकार ने लंबित मजदूरी राशि राज्य शासन को जारी कर दी है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आगामी एक-दो सप्ताह में श्रमिकों के बैंक खातों में मजदूरी की राशि जमा कर दी जाएगी।
साथ ही, वीबीजी राम जी योजना के लिए भी पर्याप्त राशि उपलब्ध करा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार एफटीओ तैयार होते ही नियमानुसार मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है और वर्तमान में मजदूरी या अन्य मदों के भुगतान में किसी प्रकार की वित्तीय समस्या नहीं है।
प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से अपील की है कि वे श्रमिकों तक सही जानकारी पहुंचाएं तथा मजदूरी भुगतान को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों से बचें।

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर CBI-ED आमने-सामने? अलग-अलग आंकड़ों से बढ़ा कानूनी पेच
पंजाब में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप, बैंक, एयरपोर्ट और दिलजीत दोसांझ के शो को बनाया निशाना
डूंगरपुर-सागवाड़ा के 45 स्कूलों में 52 व्याख्याताओं की भर्ती, बिना इंटरव्यू होगा चयन
बिहार में छठ से पहले कर्मचारियों को मिलेगी राहत, लंबित वेतन भुगतान के लिए 682 करोड़ का बजट स्वीकृत